इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सलमान खान इस दिनों अपनी आगामी फिल्म राधे को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।
अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना चुके सलमान खान की गिनती फिल्मी दुनिया के बड़े स्टार अभिनेताओं में होती है। आज हम आपको इस अभिनेता की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। एक खबर के अनुसार, सलमान खान की कुल संपत्ति 2255 करोड़ रुपए हैं।
सलमान खान अपने माता-पिता के साथ बांद्रा, मुंबई के एक महंगे अपार्टमेंट गैलेक्सी में निवास करते हैं। मुम्बई में स्थित उनके निजी घर की कीमत लगभग 114 करोड़ रुपए है।

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान कइ लग्जरी कारों के मालिक हैं। इनमें रोल्स रॉयस, मर्सिडीज- बेंज जीएल क्लास, रेंज रोवर, लेक्सस, बीएमडब्ल्यू एक्स 6, ऑडीआरएस 7, टोयोटा लैंड क्रूजर आदि शामिल हैं। गौरलतब है कि सलमान खान की फिल्म राधे द मोस्ट वान्टेड इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।