इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस वाले बयान को लेकर अभी देश में घमासान मचा हुआ है। इस बयान के विरोध में कई दिग्गज महिलाओं के भी बयान आ चुके हैं।
क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में सबसे पहले फटी जींस पहनना किसने शुरू किया था? बॉलीवुड में इस प्रकार का चलन स्टार अभिनेता सलमान खान ने शुरू किया था। उन्होंने इसकी शुरुआत साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से शुरू की थी।

बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान ने पहली बार इस फिल्म में फटी हुई जींस पहनी थी। इसके बाद से फटी हुई जींस पहनने का चलन हो गया है। बाद में इस प्रकार की जींस बाजार में भी आ गई।
बॉलीवुड के कई कलाकारों को रिप्ड जींस के साथ देखा जा चुका हैं। कईयों को तो इस प्रकार की जींस पहनना ही पसंद है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान, शाहिद कपूर सहित कई अभिनेताओं को इस प्रकार की जींस पहने हुए देखा जा चुका है।