SECL खदान में हादसा : एक कर्मचारी की मौत, लोगों में भारी आक्रोश, मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी देने कर रहे प्रदर्शन..



कोरबा। एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक कर्मचारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कर्मचारी मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। हादसे की जानकारी संबंधित कंपनी के अधिकारियों को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

कुसमुंडा खदान के नीलकंठ फेस में भारी वाहन की चपेट में आने से एक ठेकाकर्मी की मौत हो गई। मृतक सर्वेश कुमार 42 वर्षीय सुल्तान गंज बिहार रहने वाला था। वह पिछले कुछ सालों से नीलकंठ कंपनी में काम कर रहा था. हादसे के बाद मौके पर तनाव की स्थिती निर्मित हो गई है। सहकर्मी हादसे के बाद आक्रोशित नजर आ रहे हैं. इस हादसे को लेकर कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच की जा रही है. वहीं मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है. आगे की कार्यवाही जारी है।

 






Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *