Shamita Shetty’s birthday today| entertainment News in Hindi
इंटरनेट डेस्क। शमिता शेट्टी ने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में विशेष पहचान बनाई है। उनकी गितनी आज बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है। बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 2 फरवरी, 1979 को मंगलौर में हुआ था। आज हम जन्मदिन पर शमिता शेट्टी के बारे में एक बात बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो।
बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बात को लेकर अपनी बहन शमिता से चिढ़ती थीं। इस बात का खुलासा शिल्पा ने एक साक्षात्कार में किया था। उन्होंने बताया था कि वह शमिता के गोरे रंग से चिढ़ती थी। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में शामिल शिल्पा शेट्टी ने साक्षात्कार में बताया कि मेरे पापा ने मुझे बताया था कि शमिता का रंग उनसे ज्यादा गोरा है।
इस कारण उन्हें असहज महसूस होता था। शिल्पा ने बताया कि इसी कारण में शमिता को चिंगोटी काट कर खूब रुलाती थी। उन्हें लगता था कि शमिता उनसे अधिक खूबसूरत हैं। गौरतलब है कि शमिता शेट्टी ने साल 2001 में फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड में पर्दापण किया था। यह अभिनेत्री पिछले वर्ष जी5 के वेब शो ब्लैक विडोज में दिखाई दी थी।