एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘एक खूबसूरत सी आंख मारने वाली लड़की’ प्रिया प्रकाश वारियर को तो आप जानते ही होंगे। उनकी तेलुगू फिल्म ‘चेक का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज किया गया था जिसे खूब पसंद किया गया। अब फिल्म का नया तेलुगू गाना ‘निन्नू चुड़ाकुंडा’ रिलीज हो गया है। सॉन्ग ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा दी है। यही नहीं ट्विटर पर हैशटैग भी ट्रेंड करने लगा है।
सोशल मीडिया सनसनी प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने अंदाज से फैन्स का दिल जीता है। इस सॉन्ग में वह कभी हुक्का पीते हुए नजर आ रही हैं तो कभी समुद्र किनारे बहुत ही ग्लैमरस अंदाज में डांस कर रही हैं। प्रिया के साथ इस सॉन्ग में उनके साथ एक्टर नितिन हैं। म्यूजिक कल्याणी मलिक ने दिए हैं जबकि लिरिक्स श्री मणि के हैं। इस गाने को हरिचरण और शक्तिश्री गोपालन ने गाया है।

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी वकील के दमदार रोल में नजर आ रही हैं। प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म ‘चेक’ को चंद्रशेखर येलेती डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 26 फरवरी को रिलीज होगी।