सोनिया का मोदी सरकार पर हमला, पूछा… 17 मई के बाद क्या है प्लान?
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी शसित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बुधवार को बैठक लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की।
इस बैठक में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। सोनियां गांधी ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि, 17 मई के बाद क्या है प्लान? इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि, केंद्र ने किस पैमाने के आधार पर लॉकडाउन 3 लागू किया था।
लॉकडाउन पर सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को घेरा
मुख्यमंत्रियों के साथ बुधवार को बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि 17 मई के बाद देश में क्या होगा और 17 मई के बाद कैसे होगा? यह तय करने का सरकार का मापदंड क्या है कि लॉकडाउन कितने लंबे समय तक जारी रहेगा।। उसके पास लॉकडाउन 3.0 के बाद क्या रणनीति है। किसानों को लेकर सोनिया गांधी ने कहा, ‘हम अपने किसानों खासकर पंजाब और हरियाणा के किसानों का धन्यवाद करते हैं कि जिन्होंने तमाम दिक्कतों के बावजूद गेंहू की शानदार उपज पैदा करते हुए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है।’