Sridevi’s daughter Janhvi Kapoor bought the house| entertainment News in Hindi
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री रह चुकी श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी ने बहुत ही कम समय में फिल्मी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना ली है। जान्हवी कपूर एक विशेष कारण से मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है। उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू के कुछ वर्षों बाद ही अपने लिए एक नया घर खरीद लिया है।
खबरों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी ने नया घर मुंबई के जुहू इलाके में खरीदा है। बताया जा रहा है कि यह घर एक बिल्डिंग के तीन फ्लोर पर फैला हुआ है। इस नए घर की कीमत जानकर एक बार तो आप चौंक ही जाएंगे।
खबरों के अनुसार, जान्हवी कपूर ने इस घर की डील 39 करोड़ रुपए में की है। बताया जा रहा है कि जान्हवी ने पिछले साल 7 दिसंबर को घर की डील भी फाइनल कर दी थी। फिल्मी करियर की बात की जाए तो जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में धडक़ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अन्तिम बाद वह द करगिल गर्ल फिल्म में दिखाई दी थी।