इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड कलाकार सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान सोशल मीडिया की सुर्खियों में बना रहा है। आज हम इस स्टारकिड के बारे में एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो। स्टारकिड तैमूर अली खान को कई बार नैनी के साथ देखा जा चुका है। तैमूर को घुमाने वालीं नैनी का नाम सावित्री है।
आज हम बताने जा रहे है कि तैमूर अली खान की नैनी को वेतन के रूप में कितना रुपए मिलता है। आप उनके वेतन के बारे में जानकार चौंक जाएंगे। उन्हें वेतन के रूप में एमबीए और आईटी प्रोफेशनल्स कर चुके व्यक्ति जितना रुपए मिलता है।

खबरों के अनुसार, सावित्री को मासिक वेतन के रूप में 1.5 लाख रुपए मिलते हैं। अगर तैमूर की नैनी को कुछ अतिरिक्त काम करना पड़ता है तो उनका वेतन भी बढक़र 1.75 लाख रुपए महीना हो जाता है।