इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को भला कौन नहीं जाता होगा। इस अभिनेत्री ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की है।
आज हम बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार माधुरी दीक्षित डाइट के बारे में बात करने जा रहे हैं। बताने जा रहे हैं कि उन्हें खाने में क्या पसंद है। डाइट में ही उनकी खूबसूरती का राज छिपा है।
खाने-पीने की बहुत शौकीन बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को थाई, इटालियन और इंडियन हर प्रकार का खाना पसंद है। उन्हें इंडियन फूड खाना बहुत ही पंसद है। माधुरी दीक्षित को इडली डोसा खाना, मुंबई का वड़ा पाव और पोहा बहुत ही पंसद है।

बॉलीवुड को अनेक सुपरहिट फिल्में दे चुकी माधुरी दीक्षित को नाश्ते में ओट्स और ब्रेड टोस्ट लेना पसंद है। डाइट मेंटेन करने के लिए माधुरी दीक्षित बिना योक के अंडे लेती है। नॉन वेज में माधुरी दीक्षित को फिश पसंद है। उनकी डाइट में सलाद और सब्जियां भी शामिल रहती हैं।