इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने एक वीडियो के कारण सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस वीडियों में यह अभिनेत्री गरबा गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। दीपिका पादुकोण का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो के साथ दीपिका ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा कि कोई एक ऐसा दोस्त ढूंढि़ए जो किसी भी म्यूजिक पर गरबा कर सकता है।

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही कबीर खान की फिल्म ‘83’ में दिखाई देने वाली है। इस फिल्म में उन्होंने भारत की विश्व विजेता टीम के कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव की पत्नी का रोल निभाया है। जबकि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई है।