इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर अब अपनी आगामी फिल्म में नसीरूद्दीन शाह के साथ अपने अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। तुषार कपूर इस साल की शुरुआत मारीच फिल्म से करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। इस बात की जानकारी बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
तुषार कपूर ने ट्वीटर पर दो फोटो शेयर की है। इसमें से एक में वह पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी में वह नसीरूद्दीन शाह के साथ खड़े हैं। बॉलीवुड अभिनेता नसीरूद्दीन शाह फोटो में पादरी की डे्रस में दिखाई दे रहे हैं।

तुषार कपूर मारीच फिल्म में वह अलग ही अंदाज में नजर आएंगे। तुषार कपूर ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में विशेष पहचान बनाई है। वह बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।