Urmila joined Shiv Sena| entertainment News in Hindi
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में रंगीला गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस को छोडऩे के बाद आज नई पार्टी के साथ अपनी राजनीति की नई पारी शुरू कर दी है। उर्मिला अब शिवसेना में शामिल हो गईं। बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी उर्मिला ने आज शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की।
उर्मिला मातोंडकर पिछले साल ही कांग्रेस में शामिल हुई थी। इसके बाद कांग्रेस ने इस अभिनेत्री को लोकसभा चुनाव में मुंबई नार्थ सीट से टिकट दिया था। हालांकि वह यह चुनाव जीतने में असफल रही थी।
बाद में उर्मिला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर असहयोग का आरोप लगाते हुए पिछले साल सितंबर 2019 में पार्टी का साथ छोड़ दिया था। उर्मिला बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों काम कर चुकी है। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता रंगीला फिल्म से मिली थी।