इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के श्रीगंगानर जिले के सूरतगढ़ आर्मी एरिया में आगामी 8 फरवरी से भारत और अमरीकी थल सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-2021’ की शुरुआत होगी। इसके लिए आज शनिवार को अमरीकी थल सेना का समूह सेना के सूरतगढ़ आर्मी बेस पहुंचा। यहां महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (एमएफएफआर) में इस अभ्यास को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
US Army contingent arrives in Suratgarh, Rajasthan to participate in the 16th edition of annual bilateral joint exercise ‘Yudh Abhyas’ with Indian Army from Feb 8 to Feb 21: South Western Command, Indian Army pic.twitter.com/f1efSGmWok
— ANI (@ANI) February 6, 2021
एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, आज विशेष विमान से यहां पहुंचे अमरीकी सैनिकों और अधिकारियों का भारतीय सेना की दक्षिणी पश्चिमी कमान की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस युद्धाभ्यास का ये 16वां संस्करण है। 14 दिवसीय इस युद्धाभ्यास का आयोजन 21 फरवरी तक होगा।
गौरतलब है कि ये युद्धाभ्यास दोनों देशों के बीच सबसे बड़े संयुक्त सैन्य और रक्षा सहयोग का हिस्सा है। इस एक्सरसाइज को दोनों देशों के बीच वैकल्पिक रूप से होस्ट किया जाता है। पिछली बार यह अमरीका के वॉशिंगटन स्थित लुईस मैककॉर्ड बेस पर हुआ था जिसमें असम रेजिमेंट ने भाग लिया था।