इंटरनेट डेस्क। अभी तक कई खिलाडिय़ों की बॉयोपिक बन चुकी है। अब इस सूची में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का नाम भी जुडऩे वाला है। इस फिल्म के लिए प्रेमनाथ राजगोपालन के साथ सह-निर्माता के रूप में रोनी स्क्रूवाला और अभिषेक चौबे फिर से साथ में काम कर रहे हैं।
खबरों के अनुसार, ध्यानचंद के जीवन पर बनने वाली फिल्म की कास्टिंग अभी चल रही है। इस फिल्म में एक टॉप स्टार ध्यानचंद का किरदार निभा सकता है। हॉकी के महान खिलाड़ी ध्यानचंद ने 1925 से 1949 तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।

पद्म भूषण से सम्मानित ध्यानचंद ने अंतर्राष्ट्रीय करियर के दौरान केंद्र के रूप में खेले गए 185 मैचों में 500 से अधिक गोल अपने नाम दर्ज करवा हैं। उन्होंने 1928,1932 और 1936 में भारतीय टीम को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जितवाए हैं। उन्होंने अपने खेल के दम पर दुनिया में विशेष पहचान बनाई है। 29 अगस्त को ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में प्रति वर्ष मनाया जाता है।