एंटरटेनमेंट डेस्क। क्या करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे दिया है? खबरें तो सोशल मीडिया पर ऐसी ही चल रही हैं। एक वायरल फोटो में करीना कपूर के बेटे तैमूर अली एक बेबी को अपनी गोद में लिये हुए बैठे हैं और कहा ये जा रहा है कि ये करीना और सैफ अली खान का दूसरा बच्चा है। मतलब करीना कपूर दूसरी बार मां बन गई हैं? करीना कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म पान सिंह चड्ढा में नजर आएंगी।
सोशल मीडिया पर हर चर्चित चेहरे के बारे में बहुत सी जानकारियां शेयर की जाती हैं। प्रशंसक अपने पसंदीदा सेलेब्रिटी के बारे में सब कुछ जानने को उत्सुक रहते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बेवजह कुछ भी शेयर करते रहते हैं। तो हां। ये बात को तय हो गई है कि अभी करीना कपूर मां नहीं बनी हैं। जल्द ही वे बच्चे को जन्म देंगी।

ये अफवाह भी जोरो पर उड़ रही है कि बेबो ने ऑलरेडी एक बेबी को जन्म दे दिया है। दरअसल कपूर खानदान को करीना कपूर के घर में आते हुए देखा गया है इसके अलावा एक पिक्चर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें तैमूर अली खान एक न्यू बॉर्न बेबी को अपनी गोद में लेकर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसी पिक्चर से कयास लगाए जा रहे हैं ये करीना का दूसरा बेबी है। ये पिक्चर एक साल पुरानी है जिसे एक्ट्रेस की फ्रेंड नैना शॉनी ने क्लिक किया था। आपको बता दें कि करीना कपूर की डिलीवरी डेट 15 फरवरी थी।