Virat and Anushka got a place in this special list| entertainment News in Hindi
इंटरनेट डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हमेशा सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। अब इन दोनों दिग्गजों ने अपने नाम एक विशेष उपलब्धि दर्ज करवाई है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ग्लोबल डाटा कलेक्शन एंड एनालिसिस प्लेटफॉर्म हाइप ऑडिटर एजेंसी की साल 2020 के लिए जारी ग्लोबल इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स की लिस्ट में टॉप-25 में जगह बनाई है। टॉप-25 लिस्ट में केवल तीन भारतीय ही शामिल हैं। इसमें विराट और अनुष्का शर्मा के साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी को भी जगह मिली है।
ग्लोबल इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स की लिस्ट में विराट कोहली 12वें, भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19वें और अनुष्का शर्मा 25वें नंबर पर हैं। लिस्ट में पहले स्थान पर पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। वहीं ग्लोबल इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स की लिस्ट में काइली जेनर दूसरे और केंडल जेनर तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट की टॉप 50 की सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण का नाम भी है। कैटरीना 43वें और दीपिका पादुकोण 49वें नंबर पर है।