Year Ender:This web series was in the news this year| entertainment News in Hindi
इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस के कारण इस साल दर्शकों को सिनेमाघरों पर ज्यादा फिल्में देखने को नहीं मिली। हालांकि कई वेब सीरीज इस दौरान विशेष सुर्खियां हासिल करने में सफल रही है। आज हम उन्हीं वेब सीरीज की बात करने जा रहे हैं जो साल 2020 में विशेष रूप से सुर्खियों में रही।
इस साल मिर्जापुर 2, आर्या, बंदिश बैंडिट्स, पाताल लोक, आश्रम, असुर: वेलकम टू योर डार्क साइड, स्पेशल ऑप्स, स्कैम 1992, होस्टेजेस, द फैमिली मैन आदि वेब सीरीज चर्चा में रही।
प्रमुख रूप से बॉलीवुड सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या को लोगों ने भी खूब पसंद किए। मिर्जापुर 2 ने भी खूब सुर्खियां हासिल की। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुग्गल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रकाश झा द्वारा निर्देशन आश्रम वेब सीरीज को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसमें बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने शानदार अभिनय किया। अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई पाताल लोक भी सुर्खियां हासिल करने में सफल रही।