इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह के मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला IB अधिकारी

नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की अफवाह से जुड़े मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

रायपुर| नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की अफवाह से जुड़े मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस घटना में गिरफ्तार किए गए अनिमेष मंडल भारतीय खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी निकले हैं। अनिमेष मंडल डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस के पद पर कार्यरत हैं और हाल ही में उनका तबादला मुंबई से नागपुर किया गया था। उन्हें सिविल एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत 14 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

मामले की जांच के दौरान यह सामने आया कि अनिमेष मंडल को आईबी से जानकारी मिली थी कि नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट में बम हो सकता है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सूचना को फ्लाइट के क्रू मेंबर्स के साथ साझा किया, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। लेकिन दुर्भाग्यवश, इस सूचना को अफवाह मानते हुए उन्हें आरोपी बना दिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

अनिमेष मंडल उस दिन उसी फ्लाइट से नागपुर से कोलकाता जा रहे थे। सूचना को साझा करना उनके लिए भारी पड़ गया और उन्हें नागरिक विमानन सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, रायपुर में इस प्रकार के मामलों की सुनवाई के लिए कोई विशेष अदालत नहीं है, जिसके चलते मामले में अभी तक कोई कार्यवाही शुरू नहीं हो पाई। हाईकोर्ट के निर्देश पर अब स्पेशल कोर्ट का गठन किया जाएगा, जिसके बाद सुनवाई शुरू हो सकेगी।

यह भी पढे़ं: MP: भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर रेप का केस दर्ज, चार साल से अपनी ही भतीजी से कर रहा था दुष्कर्म

अनिमेष मंडल के वकील फैजल रिजवी ने इस मामले में पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी पर गंभीर चूक का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल ने अपनी ड्यूटी के तहत सूचना दी थी, लेकिन इसे गलत समझा गया। अनिमेष मंडल का तबादला 24 मई को मुंबई से नागपुर हुआ था, और वे अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *