कांग्रेस ने किए महापौर प्रत्याशियों के नाम घोषित; रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे,जगदलुपर से मलकीत सिंह गैंदू, चिरमिरी से विनय जायसवाल –

  कांग्रेस ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए 10 महापौर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने रायपुर महापौर पद के लिए दीप्ति प्रमोद दुबे को उम्मीदवार बनायें है। यह निर्णय पार्टी द्वारा सावधानी पूर्वक विचार-विमर्श और रणनीतिक दृष्टिकोण के तहत लिया गया है।

महापौर प्रत्याशियों के नाम

जगदलुपर से मलकीत सिंह गैंदू,चिरमिरी विनय जायसवाल,अंबिकापुर-अजय तिर्की,रायगढ़- जानकी काटजू,कोरबा- उषा तिवारी,बिलासपुर-प्रमोद नायक,धमतरी-विजय गोलछा,दुर्ग प्रेमलता पोषण साहू व राजनांदगांव से निखिल द्विेदी के नाम शामिल हैं।

 कांग्रेस चुनाव समिति ने गहन गहन विचार-विमर्श और समीक्षा

कांग्रेस चुनाव समिति ने गहन गहन विचार-विमर्श और समीक्षा के बाद नगर निगम महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष , नगर पंचायत अध्यक्ष के के प्रत्याशियों की सूची देर रात जारी कर दी है। उक्त जानकारी सुशील आनंद शुक्ला अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग ने दिया।

 रायपुर मेयर पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित

गौरतलब है कि इस बार रायपुर मेयर पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित था। दीप्ति प्रमोद दुबे को कांग्रेस पार्टी ने इस पद के लिए नामित किया है। दीप्ति दुबे को निश्चित रूप से उनके पति प्रमोद दुबे के राजनीतिक अनुभव और जनाधार का लाभ मिलेगा है।

प्रमोद दुबे, जो महापौर और सभापति के रूप में अपनी जिम्मेदारियाँ निभा चुके हैं, एक मजबूत और लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनका प्रभाव क्षेत्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण है, और उनके द्वारा स्थापित भरोसे का असर दीप्ति दुबे की उम्मीदवारी पर सकारात्मक रूप से पड़ सकता है।

 देखें पूरी सूची

Congress announced now in a : कांग्रेस ने किए महापौर प्रत्याशियों के नाम घोषित; रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे,जगदलुपर से मलकीत सिंह गैंदू, चिरमिरी से विनय जायसवाल