कुकी उग्रवादियों ने मणिपुर में फिर चलाई गोलियां, सीएम ने निंदा की

इंफाल। मणिपुर में एक बार फिर उपद्रवियों ने हिंसा फैलाने का प्रयास किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इंफाल पूर्वी जिले के दो गांवों पर कुकी उग्रवादियों की तरफ से की गई अंधाधुंध गोलीबारी की निंदा की।

एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस से ऐसी स्थिति के दौरान उचित समन्वय के साथ काम करने को कहा। पुलिस ने बताया कि पहाड़ियों से हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। बीरेन सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा, ‘इंफाल पूर्व के सनासाबी और थमनापोकपी में कुकी आतंकवादियों की तरफ से की गई अंधाधुंध गोलीबारी की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें नागरिक और सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। निर्दोष लोगों की जान पर यह कायरतापूर्ण हमला शांति और सद्भाव पर हमला है।’

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पहाड़ी की चोटी से हथियारबंद लोगों ने सुबह 10.45 बजे सनासाबी गांव और आस-पास के इलाकों में अंधाधुंध गोलीबारी और बम फेंकना शुरू कर दिया, जिससे सुरक्षाकर्मियों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। हथियारबंद लोगों ने सुबह 11.30 बजे थम्नापोकपी गांव पर भी हमला किया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *