चीनी इंजीनियर का कमाल, iPhone Air में खुद जोड़ लिया SIM ट्रे

SIM Slot In iPhone Air: इस साल लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज के iPhone Air मॉडल में ऐपल ने सिर्फ ई-सिम का ऑप्शन दिया था। दरअसल यह फोन इतना पतला था कि ऐपल के लिए फोन में सिम ट्रे लगा पाना संभव नहीं था। हालांकि इस समस्या को चीन के एक इंजीनियर ने खुद ही सुलझा लिया। दरअसल चीन के शेन्जेन मार्केट में एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर ने iPhone Air के स्लिम डिजाइन के स्लिम डिजाइन के बावजूद उसमें एक काम करने वाला फिजिकल सिम स्लॉट जोड़ दिया। इसके बाद यह खबर इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई कि जो खुद ऐपल नहीं कर पाया, उस काम को एक आम शख्स ने अंजाम दिया है।

कैसे लगा दी iPhone Air में सिम ट्रे?
किसी भी फोन को मॉडिफाई करना काफी मुश्किल काम होता है और जब बात iPhone Air की हो, तो यह काम लगभग नामुमकिन हो जाता है। हालांकि चीन के शेन्जेन मार्केट से एक इंजीनियर ने बड़ा रिस्क लिया और फोन के टैपटिक इंजन यानी कि वाइब्रेशन मोटर को iPhone Air से निकाल दिया। इसके बाद iPhone Air में उस शख्स ने एक छोटी वाइब्रेशन मोटर और सिम स्लॉट को फिट कर दिया। चीनी शख्स ने iPhone Air में सिम ट्रे को टाइप सी पोर्ट के बगल में जगह दी है। इसके बाद iPhone Air में भी फिजिकल सिम काम करने लगा। बदले में सिर्फ वाइब्रेशन की क्वालिटी से थोड़ा समझौता उस शख्स को करना पड़ा।

iPhone Air में काम कर रहा है सिम स्लॉट?
Android Authority की एक रिपोर्ट के अनुसार, (REF.) iPhone Air में चीनी इंजीनियर ने सिर्फ सिम स्लॉट को फिक्स करके ही नहीं दिखाया है बल्कि वह एक नॉर्मल फोन की तरह काम भी कर रहा है। इसे लेकर सामने आ रही तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि फोन में चाइना टेलीकॉम’ का सिम कार्ड लगा है और उससे कॉल भी की जा रही है। इसके अलावा यह फोन 5G मोबाइल डेटा को भी सपोर्ट कर पा रहा है। चीनी शख्स का कमाल था कि वह iPhone Air में इतना बड़ा बदलाव करने के बाद भी फोन की IP68 रेटिंग को सुरक्षित रखने में कामियाब रहा। ऐसे में अब लोग कह रहे हैं कि ऐपल चाहता, तो इस फोन में सिम स्लॉट दे सकता था लेकिन ऐपल ने सहूलियत से ज्यादा लुक्स को तवज्जो दी।