छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 16 दिसंबर से

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का चतुर्थ सत्र सोमवार, 16 दिसंबर 2024 से शुरू होकर शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 तक चलेगा। इस सत्र के दौरान कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी।

विधानसभा सचिवालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस सत्र में वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य शासकीय कार्यों का निपटारा किया जाएगा। सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि सत्र के दौरान राज्य के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

इस सत्र को राज्य की नीतियों और विकास कार्यों की दिशा तय करने के लिए अहम माना जा रहा है।