जापान मास्टर्स के प्री क्वार्टर फाइनल में हारीं पीवी सिंधु, भारतीय चुनौती समाप्त

नई दिल्ली। भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु कुमामोटो मास्टर्स जापान 2024 में महिला एकल के राउंड ऑफ 16 (प्री क्वार्टर फाइनल) में कनाडा की मिशेल ली से हार गईं। इसी के साथ भारत का कुमामोटो मास्टर्स टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने मुकाबले में अच्छी शुरुआत की, लेकिन अंत तक वह अपनी लय को बनाए नहीं रख पाईं और उन्हें मिशेल ली से 21-17, 16-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। उनसे पहले लक्ष्य सेन और महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद हारकर बाहर हो चुके हैं। करीब सवा घंटे तक चले मुकाबले में सिंधु ने अच्छी शुरुआत की और 21-17 से पहला गेम जीता। दूसरे गेम में कनाडा की खिलाड़ी मिशेल ली ने वापसी की और 21-16 से यह गेम अपने नाम किया। निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। एक समय स्कोर 17-17 से बराबर था, लेकिन मिशेल ली ने लगातार चार अंक बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *