पीएम व सीएम योगी ने देशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को पर्यावरण और प्रकृति को समर्पित छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, छठ के संध्या अर्घ्य के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मेरी असीम शुभकामनाएं। सादगी, संयम, संकल्प और समर्पण का प्रतीक यह महापर्व हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। 

जय छठी मइया! उल्लेखनीय है कि छठ पर्व का आज तीसरा दिन है। नहाए-खाए और खरना के बाद आज संध्याकाल में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भोजपुरी में बोलते हुए छठ महापर्व की प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  लोक आस्था, प्रकृति प्रेम, पवित्रता आज सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर्व पर भोजपुरी समाज के लोगों को मंगलकामना। छठी मैया की कृपा से हमरे प्रदेश में सबके जीवन में सुख खुशहाली बनल रहे यही प्रार्थना बा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *