पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, लाल उम्मेद सिंह रायपुर एसपी

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित नियुक्तियां और स्थानांतरण किए गए हैं:

  1. संतोष कुमार सिंह (बैच 2011) को पुलिस अधीक्षक, रायपुर के पद से हटाकर अस्थायी रूप से पर्यटन सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।
  2. लाल उम्मेद सिंह (बैच 2011) को पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, रायपुर के पद से स्थानांतरित कर अस्थायी रूप से पुलिस अधीक्षक, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
  3. सूरज सिंह परिहार (बैच 2015) को पुलिस अधीक्षक, कोरिया के पद से हटाकर अस्थायी रूप से सेनानी, 14 बटालियन, धनौरा जिला बालोद के पद पर नियुक्त किया गया है।
  4. रवि कुर्रे (बैच 2018) को सेनानी, 18 बटालियन, मनेंद्रगढ़ से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, कोरिया के पद पर नियुक्त किया गया है।

गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी इस आदेश पर छत्तीसगढ़ शासन के नाम से अवर सचिव डी.एस. ध्रुव ने हस्ताक्षर किए हैं।

इस फेरबदल को प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने और बेहतर प्रबंधन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।