फिर चढ़ेगा पारा, अगले 3 दिन 3 डिग्री तक बढ़ेगा दिन-रात का तापमान; सरगुजा में कड़ाके की ठंड

A bright sun shining over a thermometer, depicting the sharp rise in temperature in Raipur and Bilaspur, Chhattisgarh.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 2-3 दिनों से तापमान में आई गिरावट के कारण गर्मी से राहत थी, अब फिर से अधिकतम तापमान बढ़ने वाला है। अगले 3 दिनों तक दिन और रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। रविवार को रायपुर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान कम रहा। जिसके कारण शाम और रात के वक्त ठंड महसूस होती रही।

रविवार को दंतेवाड़ा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। वहीं बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा। सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में अब भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

रायपुर में रात का तापमान सामान्य से कम

रविवार को रात का तापमान सामान्य से कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह औसत से 3.4 डिग्री अधिक था। वहीं माना इलाके में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम था।

न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 4.5 डिग्री ज्यादा रहा। रविवार को अच्छी ठंडी महसूस हुई। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवा के कारण सरगुजा संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। अंबिकापुर में तापमान 6.7 डिग्री रहा जो सामान्य से करीब 4.5 डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रहा जो औसत से 3.2 डिग्री ज्यादा था।

आमतौर पर फरवरी में तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है, लेकिन इस साल पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी और गिरावट के कारण दिन में कभी ठंड तो कभी बहुत गर्मी हो रही है, जिससे लोगों को सर्दी-खांसी की शिकायत हो रही है।