
रायपुर। आज छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे। बजट से पहले कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें कुछ महत्तवपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इस बैठक से पूर्व सीएम साय का एक वीडियो साेशल मीडिया में वायरल हुआ है।
इस वीडियो साय सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी और उससे आम लोगों को क्या राहत मिली है, इसका जिक्र किया गया है। वीडियो के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म में लिखा गया है, कि
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने सर्वसमावेशी विकास का नया अध्याय लिखा है। छत्तीसगढ़ बजट 2025 यानि अटल निर्माण वर्ष का बजट छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई रफ्तार देगा।
देखे वीडियो….
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने सर्वसमावेशी विकास का नया अध्याय लिखा है। छत्तीसगढ़ बजट 2025 यानि अटल निर्माण वर्ष का बजट छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई रफ्तार देगा।
दिनांक – 03 मार्च 2025 pic.twitter.com/qVBKAQRwZd— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 2, 2025