बीएसएनएल की 4जी सेवा का शुभारंभ 27 सितंबर से

लखनऊ। भारत संचार निगम लिमिटेड की देशव्यापी 4जी सेवा का शुभारंभ 27 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इस महाआयोजन का लाइव टेलीकास्ट लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भी होगा। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को हजरतगंज स्थित ला प्लास में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य महाप्रबंधक टेलीकॉम यूपी ई टेलीकॉम सर्कल अरुण कुमार गर्ग ने दी। 

अरुण कुमार गर्ग ने बताया कि बीएसएनएल 4जी सेवा शुरू हो जाने से नेटवर्क न आने की समस्या दूर हो जाएगी। बीएसएनल सबसे सस्ती दरों और सबसे सुरक्षित नेटवर्क के साथ देश भर में यह सेवाएं प्रदान करेगा। भविष्य में किसी भी तरह के नेटवर्क अपग्रेड के लिए भी तैयार होगी। इसे जल्द ही 5जी में अपग्रेड किया जाएगा।