महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव में शिंदे, सोरेन समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

आज महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। वहीं, झारखंड में दूसरे चरण और अन्य कई राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार देखने को मिल रही है।

इस चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव है। उनके भाग्य का फैसला आज मतदाता कर रहे हैं। इस बीच सबसे ज्यादा नजर महाराष्ट्र और झारखंड के कुछ चर्चित उम्मीदवारों पर हैं, जिसमें महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत कई दिग्गज के नाम शामिल हैं। आइए इस ऑर्टिकल में दोनों राज्यों के प्रमुख उम्मीदवारों पर एक नजर डालते हैं।

एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के सीएम की प्रतिष्ठा आज दांव पर है। सीएम एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र की कोपरी पाचपाखाड़ी से शिवसेना के उम्मीदवार हैं। कोपरी पचपाखड़ी सीट से एकनाथ शिंदे लगातार विधायक बनते आए हैं। ठाणे उनका घर और गढ़ दोनों ही है। चुनावी हलफनामें में दी गई जानकारी के अनुसार सीएम शिंदे ग्रजुएट हैं। 60 वर्षीय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने शपथ पत्र में कुल 37.68 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी। उनकी कमाई करीब 34 लाख है। रिपोर्ट्स के अनुसार एकनाथ शिंदे पर वर्तमान में 9 आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं।

हेमंत सोरेन

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन राज्य की बरहेट विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जेएमएम के प्रत्याशी के तौर पर वे मैदान में हैं। नामांकन पत्र दाखिल करते समय साझा की गई जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि वह 12वीं पास हैं। साल 1994 में पटना विश्वविद्यालय से साइंस में इंटरमीडिएट की डिग्री ली है। 49 वर्षीय हेमंत सोरेन की खुद की इनकम 23 लाख रुपये के करीब है। वहीं, सीएम सोरेन पर पर कुल 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनपर सुनवाई हो रही है। हेमंत सोरेन 4 बार झारखंड के सीएम रह चुके हैं।

देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस राज्य की दक्षिणी नागपुर विधानसभा सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार 54 वर्षीय देवेंद्र फडणवीस की कमाई 38.73 लाख रुपये के करीब है। फडणवीस पर आपराधिक मामलों की संख्या 4 है। अगर शिक्षा की बात करें तो फडणवीस के पास LLB की डिग्री है। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम भी रह चुके हैं।

अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार बारामती सीट से चुनावी मैदान में हैं। ये उनकी परंपरागत सीट मानी जाती है। चुनावी हलफनामे के अनुसार 65 वर्षीय अजित पवार की कमाई 2.06 करोड़ रुपये के आसपास है। अजित पवार पर कुल 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं। शिक्षा की बात करें तो अजित पावर 12वीं पास हैं।

जीशान सिद्दीकी

जीशान सिद्दीकी अजित पवार की एनसीपी से बांद्रा ईस्ट से चुनावी मैदान में हैं। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी अजित पवार और सुनील तटकरे के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए। चुनावी हलफनामे के अनुसार सिद्दीकी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। सिद्दीकी पर कुल 4 आपराधिक मामले कोर्ट में चल रहे हैं । 32 वर्षीय सिद्दीकी की खुद की कमाई 78.46 लाख के करीब है।

आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र की वर्ली विधानसभा सीट से शिवसेना (UBT) गुट से आदित्य ठाकरे मैदान में हैं। 34 वर्षीय आदित्य ठाकरे एलएलबी पास हैं। उन पर 1 आपराधिक मामला दर्ज है। आदित्य ठाकरे की कमाई 1 करोड़ 27 लाख के करीब है। ये जानकारी उन्होंने चुनावी हलफनामे में दी थी।

कल्पना सोरे

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी इस बार चुनावी मैदान में हैं। कल्पना सोरन राज्य के गांडेय विधानसभा सीट से कल्पना सोरेन मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार कल्पना ने एमबीए किया है। वहीं, उनकी कमाई 71.9 लाख के करीब है। 39 वर्षीय कल्पना सोरेन पर एक भी आपराधिक मामला नहीं है। ये पहला मौका है जब कल्पना सोरेन चुनाव लड़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *