मुंबई में बारिश से हाहाकार, दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान; IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

Mumbai rains, waterlogging, IMD alert, Delhi NCR weather, humid heat, monsoon farewell, UP rain forecast, Lucknow weather, East Uttar Pradesh, Jhansi, Mathura, Prayagraj, Bihar weather update, South India rains, Kerala rains, schools closed Mumbai, work from home, Thane rains, Palghar, Raigad, Ratnagiri, IMD forecast,

दिल्ली। सितंबर का महीना समाप्ति की ओर है, लेकिन मानसून की विदाई के संकेत साफ नजर नहीं आ रहे हैं। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लगातार बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं। मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हालात को देखते हुए मुंबई में स्कूल बंद कर दिए गए और कई संस्थानों में वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया गया है। आईएमडी ने आज भी मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लगातार उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। 30 सितंबर और 1 अक्तूबर को यहां बारिश होने की संभावना है। आज दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी उमस भरी गर्मी बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 सितंबर को झांसी, मथुरा, बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज समेत कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 30 सितंबर से 3 अक्तूबर तक लखनऊ और पूर्वी यूपी के जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

बिहार में फिलहाल गर्मी और उमस से राहत के आसार नहीं हैं। यहां 1 से 4 अक्तूबर के बीच हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण भारत के कई राज्यों, खासकर केरल में लगातार बारिश हो रही है, जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।