राहुल की सम्भल यात्रा को लेकर भाजपा का तंज- महज दिखावा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सम्भल दौरे को महज दिखावा बताया। उनके मुताबिक राहुल गांधी राजनीतिक विवशताओं के कारण ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने सपा नेता रामगोपाल यादव के बयान का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस औपचारिकता नहीं बल्कि विवशता निभा रही है।बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तर प्रदेश के संवेदनशील इलाकों का दौरा करने का प्रयास उनकी लाचारी का संकेत है। 

यह इंडी गंठबंधन को अपने साथ न रख पाने की हताशा के कारण किया गया है। यह प्रयास कांग्रेस और सपा के बीच अपने मूल वोटबैंक को वापस पाने की होड़ से प्रेरित था। कांग्रेस को इस मुद्दे से जरा भी सहानुभूति नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्षी एकता बिखरती दिख रही है। इस बार अलग-अलग मुद्दों पर इंडी गठबंधन के दलों ने नोटिस दिए। 

डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि कल राज्यसभा में नियम 267 के खिलाफ 42 नोटिस जारी किए गए। दिलचस्प बात यह है कि इंडी गठबंध द्वारा प्रस्तुत किए गए मुद्दों में से कोई भी मुद्दा उसके दलों के बीच मेल नहीं खाता। यह स्पष्ट था कि इंडी गठबंधन ने खुद को कांग्रेस के एजेंडे से अलग रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *