पीएम मोदी पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट में हुआ भव्य स्वागत

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, और कई विधायक व मंत्री पीएम मोदी के स्वागत के लिए मौजूद थे।

यह पीएम मोदी का लोकसभा 2024 चुनाव के बाद पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। आज पीएम मोदी बिलासपुर के मोहभट्टा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्रदेश को 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं से राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।

पीएम कार्यक्रम पढ़े एक नजर में

  • 3:30 – 4:30 बजे: विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण।
  • 4:45 बजे: रायपुर के लिए प्रस्थान।
  • 5:30 बजे: दिल्ली के लिए रवाना।

इन परियोजनाओं की देंगे सौगात

बिजली परियोजनाएं:

  • एनटीपीसी सीपत सुपर थर्मल पावर परियोजना (800 MW) – 9,790 करोड़ रुपये।
  • सीएसपीजीसीएल सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना (2X660 MW) – 15,800 करोड़ रुपये।
  • पश्चिमी क्षेत्र विस्तार योजना (WRES) – 560 करोड़ रुपये की तीन विद्युत पारेषण परियोजनाएं।

तेल और गैस क्षेत्र:

  • सीटी गैस वितरण परियोजना – 1,285 करोड़ रुपये की लागत से 200 किमी हाई-प्रेशर पाइपलाइन।
  • विशाखापट्टनम-रायपुर पाइपलाइन परियोजना – 2,210 करोड़ रुपये की लागत से 540 किमी पाइपलाइन।

रेलवे परियोजनाएं:

  • 108 किमी लंबी सात रेलवे परियोजनाओं का भूमिपूजन।
  • 2,690 करोड़ रुपये की लागत से 111 किमी लंबी तीन रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन।
  • अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा की शुरुआत।

छत्तीसगढ़ रेलवे नेटवर्क का 100% विद्युतीकरण।

सड़क बुनियादी ढांचे में सुधार:

  • एनएच-930 (37 किमी) झलमला-शेरपार खंड का उन्नयन।
  • एनएच-43 (75 किमी) अंबिकापुर-पत्थलगांव खंड का उन्नयन।
  • एनएच-130डी (47.5 किमी) कोंडागांव-नारायणपुर खंड का उन्नयन।

शिक्षा और आवास क्षेत्र में सुधार:

  • 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूलों का उद्घाटन।
  • रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) की स्थापना।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत 3 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश।

छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया विकास

पीएम मोदी का यह दौरा राज्य के बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास को नई दिशा देगा। इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ की बिजली, रेल, सड़क, गैस और शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।