राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम में लिखी विकास की नई कहानी, एक साल में 139 करोड़ के कार्य, बड़े प्रोजेक्ट जल्द

रायपुर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार ने एक नया अध्याय रच दिया है। क्षेत्र के दिग्गज विधायक और तीन बार के मंत्री रह चुके राजेश मूणत ने चौथी बार विधायक बनने के बाद मात्र एक साल में 139 करोड़ रुपये के कार्य करवाकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी है। स्कूलों और कॉलेजों के अपग्रेडेशन से लेकर फ्लाईओवर और सड़कों के निर्माण तक, हर क्षेत्र में विकास का असर दिख रहा है।

139 करोड़ के कार्यों से बदली क्षेत्र की सूरत

राजेश मूणत ने अपनी विधायक निधि और अन्य सरकारी योजनाओं के जरिए 20 वार्डों में विकास कार्य किए हैं। इनमें गुढ़ियारी कॉलेज की आधारशिला, सरकारी स्कूलों का उन्नयन, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, सड़क निर्माण और ओवरपास जैसे कार्य शामिल हैं।
हीरापुर और जरवाय में फ्लाईओवर और ओवरपास जैसे प्रोजेक्ट लाखों लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का अनुभव प्रदान करेंगे।

प्राइवेट जैसी सुविधाओं वाले सरकारी स्कूल

राजेश मूणत ने सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं देने का वादा निभाया है। स्कूलों में अधोसंरचना का विकास, आधुनिक शौचालय, बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं, और गार्डन अपग्रेडेशन जैसे कार्य छात्रों को स्कूल आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

वार्ड-वार विकास कार्यों का विवरण

वीर सावरकर नगर: 70.5 करोड़ रुपए के कार्य, जिनमें फ्लाईओवर और ओवरपास शामिल।

गुढ़ियारी-रामनगर: 26 करोड़ की फोरलेन रोड।

सप्रे वार्ड: 5.04 करोड़ रुपए, महादेवघाट और रायपुरा में सौंदर्यीकरण।

रविदास वार्ड: 4.31 करोड़ रुपए, सरोना की सड़कें और स्कूल अपग्रेडेशन।

भगत सिंह वार्ड: ओपन जिम, उद्यान, रंगमंच और सड़कों पर 1.3 करोड़ रुपए।

अगले साल आएंगे बड़े प्रोजेक्ट

राजेश मूणत ने बताया कि यह केवल शुरुआत है। अगले साल और बड़े प्रोजेक्ट लाए जाएंगे, जिनसे रायपुर पश्चिम को आधुनिक और सुविधा-संपन्न बनाया जा सके।

राजनीतिक प्रतिबद्धता और जनता का विश्वास

मूणत ने कहा कि जनता के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अडिग है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पीडब्लूडी मंत्री अरुण साव के सहयोग से विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि रायपुर पश्चिम का हर वार्ड विकास की नई परिभाषा गढ़े।