रायपुर प्रेस क्लब में नई सदस्यस्ता का खुला रास्ता –

रायपुर  ।

रायपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यता से संबंधित लंबित प्रकरणों एवं नई सदस्यता प्रक्रिया के संबंध में निम्नलिखित निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए—

1. नई सदस्यता शुल्क निर्धारित
कार्यकारिणी के निर्णय की तिथि से रायपुर प्रेस क्लब की नई सदस्यता के लिए सदस्यता शुल्क ₹100/- (एक सौ रुपये मात्र) निर्धारित किया गया है। यह शुल्क आगामी नई सदस्यता आवेदनों पर लागू होगा।

2. वर्ष 2025-26 में सदस्य बनाए गए 275 पत्रकारों के संबंध में निर्णय

पूर्व कार्यकाल के दौरान वर्ष 2025-26 में संवैधानिक बाध्यताओं के बीच जिन लगभग 275 पत्रकारों को सदस्यता लंबित थी, उनके सदस्यता प्रकरणों के संबंध में वर्तमान कार्यकारिणी ने सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है..कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि उक्त सदस्यों की सदस्यता से संबंधित आवश्यक संवैधानिक प्रावधानों, पात्रता एवं निर्धारित औपचारिकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करते हुए विधिसम्मत प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाकर लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।कार्यकारिणी की यह सैद्धांतिक सहमति संबंधित सदस्यों के सदस्यता प्रकरणों को संवैधानिक एवं नियमानुसार प्रक्रिया के माध्यम से पूर्णता प्रदान करने के उद्देश्य से है। अंतिम रूप से सदस्यता संबंधी आवश्यक कार्रवाई प्रेस क्लब के संविधान एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात की जाएगी,

3. पूर्व में आवेदन कर चुके आवेदकों के दावे का अवसर
ऐसे व्यक्ति जिन्होंने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यकाल में सदस्यता हेतु विधिवत आवेदन प्रस्तुत किया था, लेकिन किसी कारणवश उनके आवेदन पर विचार नहीं हो सका अथवा उनका प्रकरण लंबित रह गया, उन्हें अपने पूर्व आवेदन के आधार पर सदस्यता के लिए दावा प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा।ऐसे दावों का भी क्लब के संविधान एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परीक्षण किया जाएगा। आवश्यक होने पर संबंधित आवेदक से आवेदन अथवा दस्तावेजों की पुनः पुष्टि/प्रस्तुति कराई जा सकेगी।

4. पारदर्शी एवं संवैधानिक प्रक्रिया
कार्यकारिणी ने स्पष्ट किया है कि लंबित सदस्यता प्रकरणों का निराकरण निष्पक्ष, पारदर्शी एवं रायपुर प्रेस क्लब के संविधान में निहित प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा। किसी भी सदस्यता प्रकरण पर निर्णय निर्धारित पात्रता एवं नियमों के आधार पर ही लिया जाएगा। ऐसे नए सदस्य जिनकी सदस्यता को अनुमोदित किया जाएगा यदि उनके द्वारा पूर्व में शुल्क जमा कर दिया गया हो तो उनसे सदस्यता नवीनीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगाउपरोक्त सभी निर्णय कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए हैं तथा इनके क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रक्रिया निर्धारित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।