अचानक ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी में बड़ा बदलाव i

ऑस्ट्रेलिया : ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को खेला था जिसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से पाकिस्तान पर जीत दर्ज की थी। इस मैच में कप्तान पैट कमिंस ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया था और रोमांचक अंदाज में अपनी टीम को जीत दिलाई थी। पैट कमिंस ने 9.4 ओवरों में 1 मेडन फेंकते हुए 39 रन दिए थे और 2 बल्लेबाजों का शिकार किया था। कमिंस और मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई थी और 46.4 ओवरों में 203 रनों पर ढेर हो गई थी। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए जब ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में फंसी तो कप्तान पैट कमिंस ने मोर्चा संभाला और 8 विकेट गिरने के बावजूद अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। इस मैच में कमिंस ने 31 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 32 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

अचानक बदल गया कप्तान
पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया मेहमान पाकिस्तान टीम का दूसरे वनडे मैच में सामना करेगी जहां उसकी नजरें सीरीज पर कब्जा करने की होगी। दूसरा वनडे मैच 8 नवंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने रातोंरात अपना कप्तान बदल दिया है। टीम की कमान पैट कमिंस के बजाय 29 साल के जोश इंग्लिस को सौंप दी गई है। हालांकि दूसरे वनडे में पैट कमिंस ही कप्तान होंगे लेकिन तीसरे मैच में टीम की कप्तानी जोश इंग्लिस करते नजर आएंगे। कमिंस तीसरे वनडे में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वनडे सीरीज के बाद पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में भी टीम की कमान जोश इंगलिस ही संभालेंगे। इस सीरीज में भी पैट कमिंस नहीं खेलेंगे।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर फोकस
दरअसल, पैट कमिंस के अलावा स्टीव स्मिथ, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और मार्नस लाबुशेन भी पाकिस्तान के खिलाफ जारी तीन मैचों की ODI सीरीज के तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे। ये फैसला इसलिए लिए गया है ताकि ये सभी खिलाड़ी बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर अपना ध्यान केंद्रित कर सके। ऐसे में तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट और स्पेंसर जॉनसन को विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश फिलिप के साथ ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *