LIVE: राज्योत्सव समापन समारोह,नवा रायपुर अटल नगर

रायपुर, 25 अक्टूबर 2024: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में शामिल हुए।

राज्य अलंकरण और राज्योत्सव के समापन समारोह में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाली विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने सभी सम्मानित व्यक्तियों की सेवाओं और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज और प्रदेश के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

समारोह के समापन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी सभी सम्मानित विभूतियों को बधाई दी और प्रदेश के विकास में उनके योगदान के प्रति आभार प्रकट किया।