भारत का जोर महिला-नेतृत्व वाले विकास पर : हरिवंश

भारत का जोर महिला-नेतृत्व वाले विकास पर : हरिवंश

 नयी दिल्ली.  राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने ब्राजील में जी20 देशों की संसदों के 10वें सम्मेलन में भाग लेते हुए इस बात को रेखांकित किया कि कैसे भारत ने महिलाओं के विकास के विमर्श को महिला-नेतृत्व वाले विकास से बदल दिया है। हरिवंश के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को ब्राजील की संसद की सीनेट के अध्यक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक की। ‘लिंग और नस्ल के दृष्टिकोण से जलवायु न्याय और सतत विकास को बढ़ावा देना’ विषय पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए, हरिवंश ने कहा, “भारत ने विमर्श को महिलाओं के विकास से बदलकर महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में बदल दिया है।” उन्होंने नमो ड्रोन दीदी कार्यक्रम का भी उल्लेख किया जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं द्वारा अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किए जाने के मकसद से कृषि कार्यों के वास्ते 15,000 स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन की आपूर्ति की जाती है। राज्यसभा के सदस्य मनोज कुमार झा ने ‘लिंग और नस्ल असमानता से लड़ना और महिलाओं की आर्थिक स्वायत्तता को बढ़ावा देना’ विषय पर सम्मेलन को संबोधित किया और महिलाओं के खिलाफ सभी प्रकार के भेदभाव को खत्म करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *