मोदी के नेतृत्व में दोगुना हो जाती है मध्यप्रदेश की ताकत : यादव

  भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपनी जर्मनी यात्रा के दौरान जर्मन निवेशकों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र म…

 

भोपाल मध्यप्रदेश
के मुख्यमंत्री डॉ
मोहन यादव ने अपनी जर्मनी यात्रा के दौरान जर्मन निवेशकों को आश्वस्त किया
कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ ही मध्यप्रदेश
में भी निवेश की संभावनाओं का विस्तार हुआ है और उनके विजनरी नेतृत्व में
सबकी ताकत दोगुनी हो जाती है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव ने कहा
कि मध्यप्रदेश स्किल्ड मैनेजमेंट और प्राकृतिक संसाधनों से सम्पन्न है। लैप समूह की मध्यप्रदेश में एक दशक से ज्यादा की उपस्थिति इस बात को
दर्शाती है कि मध्यप्रदेश की पहुँच देश ही नहीं दक्षिण एशिया के बाजारों तक
है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *