रायपुर।
बीजापुर के कुटरू में नक्सलियों की कायराना हरकत के कारण 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि शहीद वीरों की आत्मा को शांति, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।
हमारे इन अमर बलिदानियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा, हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारा छत्तीसगढ़ जल्द ही नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त होगा।
