रायपुर।
5 मार्च को संचालनालय स्वास्थ सेवाएं के बैठक कक्ष में डॉ प्रियंका शुक्ला, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ सेवाएं एवं परियोजना संचालक छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति की अध्यक्षता में राज्य के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स की एचआईवी/एड्स विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।परियोजना संचालक द्वारा एचआईवी के प्रति समाज में व्याप्त सामाजिक भेदभाव को दूर करने के लिए इन्फ्लूएंसर्स को कार्यक्रम में सहयोग देने और जागरूकता पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया, साथ ही युवाओं को सही जानकारी प्रदान करने में इन्फ्लूएंसर की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ खेमराज सोनवानी ने कार्यक्रम के उद्देश्य को विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया।संयुक्त संचालक आईईसी अजय कुमार सिंह ने एचआईवी के विषय में जानकारी दी और एचआईवी एवं एड्स एक्ट पर भी जानकारी दी।सोशल मीडिया से किस तरह इन्फ्लूएंसर्स कार्य कर सकते उसकी जानकारी नीतू मंडावी सहायक संचालक यूथ ने दिया।राज्य के रायपुर,बिलासपुर, जांजगीर,कोरबा,डोंगरगढ़, अंबिकापुर,बस्तर,कांकेर एवं भिलाई से इन्फ्लूएंसर्स सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में समिति के मोहम्मद हाशिम, उप संचालक भी उपस्थित रहे तथा सभी को प्रोत्साहित किया।
अंत में सहायक संचालक यूथ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

