Rajnandgaon News: सुशासन तिहार में लगे जनसमस्या निवारण शिविर, महिलाओं को मिला नि:शुल्क ईलाज

Sushasan Tihar Rajnandgaon

Sushasan Tihar Rajnandgaon:Rajnandgaon: सुशासन तिहार जनमानस के जीवन में मुस्कान और राहत लेकर आया है। शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन से सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट हो रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव शहर के शंकरपुर स्कूल में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वार्ड क्रमांक 7, 9 और 10 के नागरिकों के लिए लगाया गया था।

शिविर में पहुंची स्थानीय निवासी श्रीमती पुष्पकला मेश्राम ने नि:शुल्क ईलाज मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या होने के कारण वे अपना ईलाज कराना चाहती थीं, लेकिन किसी कारणवश डॉक्टर के पास नहीं जा पा रही थीं।

आज इस शिविर में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से उनका शुगर और ब्लड प्रेशर जांचा गया। डॉक्टर ने उन्हें स्वास्थ्य के प्रति आवश्यक सावधानी बरतने, उचित परामर्श देने और समय पर दवाई लेने की सलाह दी।

पुष्पकला मेश्राम ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब और जरूरतमंदों का पूरा ध्यान रख रही है। ऐसे शिविरों में नि:शुल्क इलाज मिलने से आम जनता को बड़ी सुविधा हो रही है। शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और शासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है, जिससे नागरिक सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं।