West Bengal CM Oath Live:पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में आज 9 मई 2026 का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई नेताओं की मौजूदगी में बांग्ला भाषा में शपथ ली। उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली। ये राज्य में पहली बीजेपी सरकार है।
शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता अमित शाह की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद शुक्रवार शाम उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। 4 मई को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने 293 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की।
सिलीगुड़ी में भी जश्न का माहौल
इस जीत का जश्न पूरे बंगाल में मनाया जा रहा है, और सिलीगुड़ी में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सिलीगुड़ी के एक बीजेपी नेता तरुण मंडल कहते हैं कि माखन लाल 80 के दशक से ही बंगाल में संगठन के सफ़र के गवाह रहे हैं और इसमें उनकी अहम भूमिका रही है। प्रचार की चकाचौंध से हमेशा दूर रहते हुए वो इलाके में संगठन की जड़ें सींचने और मजबूत करने में जुड़े रहे हैं।
बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद वो सुर्खियों में आए थे। तब पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया था कि सिलीगुड़ी में उन्होंने गो-हत्या बंद कराई थी। बंगाल में भाजपा की इस जीत से आप कितना खुश हैं? इस सवाल पर माखन लाल सरकार ने कहा था कि मैं बेहद खुश हूं, मेरे जीवन भर की मेहनत कामयाब हुई है। उनका कहना था कि सिलीगुड़ी सीट पर उन्होंने ही शंकर घोष की उम्मीदवारी का फैसला किया था। वो कहते हैं कि अगर मैं ऐसा नहीं करता तो सिलीगुड़ी में भाजपा की जीत संभव नहीं थी।
