Virat Kohli Fastest 14000 T20 Runs:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें ‘किंग’ क्यों कहा जाता है। आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में विराट कोहली के एक और ऐतिहासिक शतक की बदौलत RCB ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस धमाकेदार जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका (Points Table) में टॉप पर पहुंच गई है। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने 19.1 ओवर में ही आसानी से मैच अपने नाम कर लिया।
सबसे तेज 14,000 टी20 रन: गेल और वॉर्नर को पछाड़ा
इस मैच में जीत दिलाने के साथ-साथ विराट कोहली ने क्रिकेट इतिहास का एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। वह टी20 क्रिकेट में 14,000 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के कुछ चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। खास बात यह है कि कोहली सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है।
सबसे कम पारियों में 14000 टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज:
- विराट कोहली: 409 पारियां
- क्रिस गेल: 423 पारियां
- डेविड वॉर्नर: 431 पारियां
- जॉस बटलर: 468 पारियां
- एलेक्स हेल्स: 505 पारियां
- कीरोन पोलार्ड: 633 पारियां
शानदार साझेदारी और विराट का 9वां IPL शतक
बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी RCB को जैकब बेथेल और विराट कोहली की नई सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने महज 20 गेंदों में ताबड़तोड़ 37 रन जोड़े। बेथेल के आउट होने के बाद, देवदत्त पड्डिकल ने कोहली का बेहतरीन साथ निभाया।
इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार (11 रन) और टिम डेविड (2 रन) जल्दी आउट हो गए, लेकिन विराट कोहली एक छोर पर अंगद की तरह डटे रहे और अपना आक्रामक रुख जारी रखते हुए अपना 9वां आईपीएल शतक पूरा किया।
दोनों ने मिलकर KKR के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और 59 गेंदों में 92 रनों की शानदार साझेदारी कर जीत की नींव रखी।
पड्डिकल 27 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए।
