Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, आप भी लेगा सकते है रेस

नई दिल्ली। Google ने AI की मदद से एक नया 3D गेम तैयार किया है, जिसमें खिलाड़ी को Google Maps के मशहूर पीले कैरेक्टर Pegman को टोक्यो की सड़कों पर दौड़ाना होगा। इस गेम का नाम Neon Scramble है। इसमें टोक्यो के Shibuya Scramble Crossing से रेस शुरू होती है और खिलाड़ी को ट्रैफिक व दूसरी बाधाओं से बचते हुए Google की बिल्डिंग तक पहुंचना होता है। इस गेम को बनाने के लिए Google के Gemini 4 Neon AI मॉडल का इस्तेमाल किया गया है। इसकी खास बात यह है कि गेम की दुनिया तैयार करने के लिए असली OpenStreetMap डेटा का इस्तेमाल हुआ है।

Neon Scramble की सबसे खास बात इसका 3D मैप है। Google के मुताबिक, Gemini 4 Neon की मदद से करीब 10 लाख टोकन के OpenStreetMap डेटा को एक खेलने योग्य आर्केड मैप में बदला गया है। इसमें टोक्यो की 654 सड़कें, 70 रेलवे लाइनें और 280 इमारतों के फुटप्रिंट शामिल हैं। यानी गेम में दिखाई देने वाला शहर असली लोकेशन के मैप डेटा पर आधारित है। इसमें कस्टम Web Audio का इस्तेमाल भी किया गया है।

Neon Scramble में खिलाड़ी को Google Maps के पीले Pegman कैरेक्टर को कंट्रोल करना होता है। इसका लक्ष्य Shibuya Scramble Crossing से दौड़ शुरू करके Google की बिल्डिंग तक पहुंचना है। रास्ते में सड़क पर चलती कारों और दूसरी बाधाओं से बचना होगा। गेम में तेज रफ्तार से दौड़ने, बाधाओं के नीचे स्लाइड करने और ट्रैफिक के बीच से निकलने जैसे एक्शन देखने को मिलते हैं।

इसमें Score, Speed और Combo जैसे इंडिकेटर दिए गए हैं। इसके अलावा Near Miss के जरिए किसी बाधा या गाड़ी के बेहद करीब से निकलने पर भी पॉइंट मिलते हैं। गेम के इंटरफेस में Auto-Pilot और Photo Mode के ऑप्शन भी दिए गए हैं। Google के पोस्ट के मुताबिक, इस 3D रनर गेम को Gemini 4 Neon की मदद से तैयार किया गया है। इसमें AI का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर मैप डेटा को गेम की दुनिया में बदलने के लिए किया गया।