नई दिल्ली। Nothing Phone 4 (b) को अबतक सबसे भारी डिस्काउंट पर खरीदने का मौका है। यह फोन अपने लॉन्च प्राइस से 3800 रुपये से भी सस्ता मिल सकता है। फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर आ गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी इसका खास फीचर है जो 6000mAh की है। फोन में Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट मिलता है। आइए जानते हैं Nothing स्मार्टफोन पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में।
Nothing Phone 4 (b) Discount Price Offer
Nothing Phone 4 (b) को Flipkart पर भारी छूट के साथ खरीदने का सुनहरा मौका है। फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 39,999 रुपये है, लेकिन फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। HDFC, Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 2925 रुपये का सीधा डिस्काउंट आपको मिलेगा। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हो रही है। फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 4829 रुपये कैशबैक पाने का मौका वेबसाइट ने दिया है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत केवल 36,170 रुपये रह जाती है। यह फोन पर अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट है। कुल मिलाकर लॉन्च प्राइस से यह 3800 रुपये सस्ता मिल रहा है। अधिक जानकारी के लिए आप फ्लिपकार्ट ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Nothing Phone 4 (b) Specifications
Nothing Phone 4 (b) में 6.77 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,344 पिक्सल्स) Super AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,000Hz इंस्टेंट सैंपलिंग रेट, और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 और Adreno 810 GPU दिया गया है। Nothing Phone (4b) की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Nothing Phone (4b) में 6,000 mAh की बैटरी है जो 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के रियर में 45 मिनी LEDs के साथ Glyph Bar इंटरफेस दिया गया है। Nothing Phone (4b) में 4K/30 fps तक पर वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का साइज 164.4 x 78.2 x 8.6 mm और भार लगभग 210 ग्राम का है।
