इंडोनेशिया-म्यांमार में भूकंप के झटके, भारत में त्रिपुरा और MP भी हिला

दिल्ली। इंडोनेशिया और म्यांमार में शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं भारत में भी त्रिपुरा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में धरती हिली। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, चारों जगहों पर आए भूकंप की तीव्रता अलग-अलग रही। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

इंडोनेशिया में रविवार सुबह 5:07 बजे भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। इससे पहले शनिवार रात 11:42 बजे म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां भूकंप की तीव्रता 4.6 रही।

त्रिपुरा में 3.8 तीव्रता का भूकंप

भारत में सबसे तेज झटका त्रिपुरा में दर्ज किया गया। NCS के मुताबिक, धलाई जिले में रविवार रात 12:57 बजे 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से करीब 30 किलोमीटर नीचे था। झटके महसूस होने के बाद कुछ इलाकों में लोग सतर्क हो गए।

नरसिंहपुर में रात 1:16 बजे हिली धरती

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भी भूकंप दर्ज किया गया। यहां रात 1:16 बजे 2.5 तीव्रता का झटका आया। इसकी गहराई जमीन से महज 6 किलोमीटर नीचे बताई गई है। कम तीव्रता के इस भूकंप के बावजूद स्थानीय स्तर पर लोगों ने कंपन महसूस किया।

भूकंप की तीव्रता और गहराई के आधार पर इसके प्रभाव का आकलन किया जाता है। कम गहराई पर आने वाले भूकंप के झटके कई बार आसपास के क्षेत्रों में ज्यादा महसूस हो सकते हैं। हालांकि, इन चारों घटनाओं में फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।