भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने फरवरी में अपनी गर्लफ्रेंड सोफी साइन के साथ शादी की थी। शादी के बाद दोनों की यह पहली दिवाली है, जिसे कपल ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। सोफी ने दिवाली के अलग-अलग सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं।
कपल के आउटफिट की चर्चा
सोफी ने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज शेयर की हैं उसमें शिखर धवन पारंपरिक अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपनी पत्नी सोफी के लुक के साथ तालमेल बैठाते हुए ट्रेडिशनल आउटफिट पहना। वहीं सोफी ने आइवरी अनारकली सूट में रॉयल अंदाज दिखाया।सोफी और शिखर दी दिवाली
सोफी और शिखर दी दिवाली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने फरवरी 2026 में अपनी गर्लफ्रेंड सोफी साइन के साथ शादी की थी। शादी के बाद यह कपल की पहली दिवाली है, जिसे दोनों ने बेहद खास अंदाज में मनाया।
आयलैंड से हैं सोफी शाइन
सोफी का जन्म आयरलैंड में हुआ है। उनका संबंध आयरलैंड के लिमरिक शहर से बताया जाता है। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वह अमेरिकी फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में काम कर चुकी हैं।
शिखर धवन की दूसरी शादी
सोफी शाइन के साथ शिखर धवन की दूसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी 2012 में आयशा मुखर्जी के साथ की थी। आयशा की यह दूसरी शादी थी। 2014 में शिखर और आयशा के बेटे जोरावर का जन्म हुआ। दोनों के बीच मतभेद के बाद 2023 को पटियाला हाउस कोर्ट ने तलाक को मंजूरी दे दी।
कपल ने एक साथ पूजा की
शिखर धवन और सोफी साइन ने अपनी पहली दिवाली को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। तस्वीरों में दोनों साथ में पूजा करते भी नजर आए। सोफी की शेयर की गईं फोटोज में कपल की खुशी साफ नजर आती है।
