बिग बॉस 20 के सेट पर पैपराजी पर भड़के सलमान खान: ‘बाबा’ कहकर पोज मांगने पर लगाई फटकार; बोले- कैमरे के सामने आने की जरूरत नहीं

बार-बार फोटो लेने की कोशिश से नाराज हुए एक्टर; पिछले कुछ समय में पैपराजी पर गुस्सा जाहिर करने की यह चौथी घटना

मुंबई। बिग बॉस 20 की शूटिंग के दौरान सलमान खान एक बार फिर पैपराजी पर नाराज हो गए। सलमान का फोटोग्राफर्स को फटकारते हुए एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि सलमान शूटिंग के लिए बिग बॉस 20 के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान पैपराजी उनसे लगातार पोज देने की मांग कर रहे थे।

सलमान टी-शर्ट, जींस और काऊबॉय हैट पहने हुए थे। वह कैमरों के सामने पोज दे रहे थे, तभी एक फोटोग्राफर ने उन्हें ‘बाबा-बाबा’ कहते हुए दोबारा पोज देने के लिए कहा। यह सुनकर सलमान नाराज हो गए। उन्होंने फोटोग्राफर को फटकारते हुए कहा कि उन्हें इस तरह बुलाना ठीक नहीं है और कैमरे के सामने आने की उन्हें कोई जरूरत नहीं है।

बार-बार फोटो लेने पर बढ़ा गुस्सा

वीडियो में सलमान के चेहरे पर नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। कुछ देर बाद जब पैपराजी फिर से फोटो लेने के लिए उतावले नजर आए, तो सलमान का गुस्सा और बढ़ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा में है।

6 सितंबर से शुरू होगा बिग बॉस 20

सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस के होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। बिग बॉस 20 का प्रसारण 6 सितंबर से शुरू होने वाला है। शो के नए सीजन को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। बिग बॉस हाउस का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है।

पैपराजी से पहले भी नाराज हो चुके हैं सलमान

यह पहली बार नहीं है जब सलमान ने पैपराजी को फटकार लगाई हो। कुछ समय पहले अस्पताल से बाहर निकलने के दौरान शोर करने पर उन्होंने फोटोग्राफर्स को डांटा था। इसके बाद राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में पैपराजी ने उनसे माफी भी मांगी थी।

बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में भी तस्वीरें लेने के दौरान ज्यादा शोर होने पर सलमान ने पैपराजी को शांत रहने का इशारा किया था।

एक अन्य कार्यक्रम में भांजी आयत के साथ बाहर निकलते समय पैपराजी की भीड़ से परेशान होकर भी सलमान ने उन्हें दूर हटने को कहा था। कुछ साल पहले मां के साथ एक पार्टी में पहुंचे सलमान ने उनकी तस्वीर लेने से भी पैपराजी को रोक दिया था।