Skip to content
November 9, 2026

  • Home
  • Chhattisgarh
  • national
  • Top News
  • City
  • Sports
  • business
  • Tech
  • Success Story
  • Privacy Policy
Main Menu
Sports

क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, हैकर्स ने मोनेटाइजेशन से आने वाले पैसे हड़पे

February 6, 2026

स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। शातिर ठगों ने ईमेल आईडी बदलकर उनकी मोनेटाइजेशन कमाई हड़प ली। भाई की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक कर साइबर ठगों ने उनकी कमाई अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। मामले में रिंकू के बड़े भाई सोनू की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने साइबर टीम को अकाउंट रिकवरी और आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, रिंकू सिंह के फेसबुक अकाउंट पर करीब 16 लाख फॉलोअर्स हैं और यह अकाउंट मोनेटाइज भी है जिससे उन्हें अच्छी आय होती है। सोनू ने बताया कि रिंकू पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच और टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में व्यस्त थे। जिसकी वजह से वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नियमित रूप से ध्यान नहीं दे पा रहे थे।

यह भी पढ़ें:रायसेन में शादी समारोह में दूल्हे के दोस्त ने की फायरिंग, भोपाल के चार युवक घायल, दो की हालत गंभीर

बताया गया कि बीते 4 फरवरी को रिंकू ने मुंबई से अपना फेसबुक अकाउंट लॉग इन करने की कोशिश की लेकिन कई प्रयासों के बावजूद अकाउंट नहीं खुला और पासवर्ड गलत बताया। बाद में जांच करने पर पता चला कि उनके अकाउंट से जुड़ी ईमेल आईडी बदल दी गई है। पहले अकाउंट ‘rinkukumar344.8.7’ से हुआ करता था लेकिन हैक होने के बाद यह ‘commercial.rinkukumar’ नाम की दूसरी ईमेल आईडी से जुड़ा हुआ दिखने लगा।

रिंकू ने यह भी पाया कि काफी समय से अकाउंट लॉग इन न करने के बावजूद उनकी आईडी से फोटो और वीडियो लगातार अपलोड किए जा रहे थे। आशंका जताई गई है कि अकाउंट से होने वाली मोनेटाइजेशन की पूरी आय साइबर ठगों के खाते में ट्रांसफर की जा रही थी।

मामले की जानकारी मिलने पर सोनू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इसकी शिकायत की। साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि साइबर टीम को हैकर्स का पता लगाने और अकाउंट रिकवर करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:मऊगंज में 8वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, स्कूल जाते वक्त नाबालिग को अगवा कर जंगल में ले गए थे आरोपी

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार यदि किसी सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ी ईमेल आईडी बदल दी जाती है तो इसका मतलब है कि हैकर को अकाउंट का पासवर्ड या एक्सेस मिल चुका है। आमतौर पर हैकर्स फर्जी लिंक के जरिए यूजर्स का डेटा हासिल करते हैं। ऐसे लिंक पर क्लिक करने से पासवर्ड रीसेट की प्रक्रिया नए ईमेल पर चली जाती है और हैकर अकाउंट का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में ले लेते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल ट्रांजैक्शन के बढ़ते उपयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग और अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोहों की सक्रियता साइबर अपराध बढ़ने के प्रमुख कारण हैं। लोगों को संदिग्ध लिंक से बचने, मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करने और किसी भी तरह की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें:इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 33वीं मौत, इलाज के दौरान 70 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम

TaggedAccount Hackedbreaking newscricket newsCricket UpdatesCrime News TodayCyber Crimecyber fraudFacebook HackFacebook MonetizationGoogle DiscoverHumsamvet newsInstagram ReelsLatest UpdatesMonetization ScamNews Headlinesonline fraudPolice investigationRinku SinghSocial Media SecurityToday News HindiTrending NewsViral NewsYouTube Shortsफेसबुक हैकरिंकू सिंहरिंकू सिंह न्यूज़हम समवेत न्यूज

Related Posts

भक्ति में लीन दिखे हार्दिक पंड्या, पार्टनर माहिका शर्मा और बेटे अगस्त्य के साथ मनाई छोटी दिवाली

November 8, 2026

डेब्यु वाले दिन ही मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, 64 मैच में झटके 229 विकेट

November 7, 2026

अब दिल्ली नहीं विशाखापत्तनम में खेला जाएगा भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज का पहला मैच, जानें क्यों हुआ ये बदलाव

November 5, 2026

Post navigation

Previous Article जशपुर का सरना एथनिक रिसॉर्ट बना सतत पर्यटन का आदर्श, मिला ग्रीन लीफ अवॉर्ड
Next Article अर्जेंटीना की ऊंची चोटी ‘माउंट एकांकागुआ’ पर चढ़ाई करेंगे भारतीय पर्वतारोही

Trending

पंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली दल-BJP? 2027 चुनाव से पहले गठबंधन की अटकलें तेज; सुखबीर बादल के फैसले पर टिकी नजरें

November 9, 2026

शानदार फोटो और वीडियो? फोन में बदलें ये 6 कैमरा सेटिंग्स

November 9, 2026

सरकारी लाइब्रेरी की किताबों में AI घोटाले का आरोप: मंत्री बोले- देश का पहला ऐसा स्कैम; पिछली DMK सरकार के खिलाफ शिकायत

November 9, 2026

RO.NO. 14159/209

× Popup Image

Recent Posts

  • पंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली दल-BJP? 2027 चुनाव से पहले गठबंधन की अटकलें तेज; सुखबीर बादल के फैसले पर टिकी नजरें
  • शानदार फोटो और वीडियो? फोन में बदलें ये 6 कैमरा सेटिंग्स
  • सरकारी लाइब्रेरी की किताबों में AI घोटाले का आरोप: मंत्री बोले- देश का पहला ऐसा स्कैम; पिछली DMK सरकार के खिलाफ शिकायत
  • दिवाली पर दिल्ली की हवा हुई जहरीली: 23 इलाकों में AQI 400 पार, जहांगीरपुरी सबसे प्रदूषित
  • दिवाली पर अयोध्या पहुंचे CM योगी: हनुमानगढ़ी में की पूजा, गोरखपुर में वनटांगिया परिवारों के साथ मनाएंगे त्योहार; लक्ष्मी पूजन के 3 शुभ मुहूर्त

Categories

  • business
  • Chhattisgarh
  • City
  • national
  • Sports
  • Tech
  • Top News
  • Uncategorized

National

पंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली दल-BJP? 2027 चुनाव से पहले गठबंधन की अटकलें तेज; सुखबीर बादल के फैसले पर टिकी नजरें

November 9, 2026

सरकारी लाइब्रेरी की किताबों में AI घोटाले का आरोप: मंत्री बोले- देश का पहला ऐसा स्कैम; पिछली DMK सरकार के खिलाफ शिकायत

November 9, 2026

दिवाली पर दिल्ली की हवा हुई जहरीली: 23 इलाकों में AQI 400 पार, जहांगीरपुरी सबसे प्रदूषित

November 9, 2026

Chhattisgarh

पूवर्ती में पहली बार धूमधाम से दिवाली: पुलिस और ग्रामीणों ने साथ जलाए दीप, बच्चों ने की आतिशबाजी

November 8, 2026

धनतेरस की रात दामाद ने मामा ससुर की टंगिया से हत्या की: पत्नी से विवाद के बीच सो रहे बुजुर्ग पर किया हमला, ग्रामीणों ने आरोपी को खूंटे से बांधा

November 8, 2026

रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, 22 लाख का सामान जलकर खाक

November 7, 2026

CONTACT- 48/1294 SHYAM NAGAR RAIPUR(CG)
EDITOR IN CHIEF- ANWAR QURESHI
EMAIL-THENEWS.CG@GMAIL.COM

Mobile-9406238463

copyright © The News Informer
Powered by WordPress and HitMag.