रायपुर l
आज 26 नवंबर की शाम संविधान दिवस के अवसर पर ट्रेड यूनियनों, जन संगठनों एवं बुद्धिजीवियों ने राजधानी के अंबेडकर चौक पर संविधान की प्रस्तावना का पठन किया तथा भारतीय संविधान की बुनियाद धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय व समानता के सिद्धांतों की रक्षा की शपथ ली l इसके पूर्व संविधान पर जारी हमलो के खिलाफ प्रदर्शन कर सभा ली गई l सभा को संबोधित करते हुए आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष का. धर्मराज महापात्र ने भारतीय संविधान के मूल स्वरूप पर भाजपा आर एस एस के नेतृत्व में तानाशाही व कार्पोरेट गठबन्धन द्वारा जारी हमलो की तीखी निंदा की l उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के नेतृत्व में निर्मित भारतीय संविधान की रक्षा हेतु देश भर के मेहनतकश आवाम के साथ जनवादी व धर्मनिरपेक्ष ताकतें सड़को पर उतर आई है l देश की आजादी हेतु चलाए गए लम्बे स्वतंत्रता संघर्ष के गर्भ से आईडिया ऑफ इंडिया का जन्म हुआ था l आजादी के बाद संविधान सभा ने भारत के इस विचार को संविधान के रूप में अधिनियमित किया था l लेकिन आज देश की सत्ता में काबिज पार्टी का स्वतंत्रता संघर्ष में कोई योगदान नहीं है l यही कारण है कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है l देश के बहुलतावादी स्वरूप पर हमला हो रहा है l देश को फासिस्ट रास्तों की ओर धकेला जा रहा है l श्रम संहिताओं को थोपा जाना, एस आई आर लागू किया जाना, अंधाधुंध निजीकरण, जनांदोलनों पर बढ़ता दमन,
अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर दमन जैसे कदम संविधान को तहस नहस करने के अभियान का हिस्सा है l इन स्थितियों में न्याय आधारित, जनतांत्रिक, समानतापूर्ण,धर्म निरपेक्ष मूल्यों की रक्षा हेतु हम सबको आगे आना होगा l
आज इस अवसर पर आदिवासी एकता महासभा के महासचिव बालसिंग, एस एफ आई के संयोजक डॉ जितेंद्र रावत, सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन से सुरेंद्र शर्मा, संदीप सोनी, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्प्लॉइज़ यूनियन से राजेश पराते, गजेन्द्र पटेल, सुभाष साहू, ऋषि मिश्रा,डी सी पटेल, आर्थो क्षत्रिय, सुखेन साहू, अगेश्वर साहू, बोधराम वर्मा, राकेश साहू, अंशुल रामटेके, सूर्या यादव, सूरज दीप, शिव यादव, सुशांत सैनी, दीपक जयते, कौशल धीवर, सौरभ एक्का, उमेश यादव, नागेन्द्र यदु, दीपंकर मंडल, कासिम खान सहित अनेक लोग शामिल थे l कार्यक्रम के अंत में आर डी आई ई यू के महासचिव गजेंद्र पटेल द्वारा उपस्थित लोगों को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई गई l आर डी आई ई यू के अध्यक्ष राजेश पराते द्वारा प्रस्तुत आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ l
